वैंकूवर, जून (मलकीत सिंह)।नानकसर संप्रदाय के पूजनीय संत बाबा कुंदन सिंह की पावन स्मृति में सरे स्थित गुरुद्वारा नानकसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ एक धार्मिक समागम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत सजे धार्मिक दीवानों में पंथ प्रसिद्ध रागी, ढाढी जत्थों तथा कथा वाचकों ने संगत को गुरु इतिहास, गुरबाणी और सिख सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी तथा कीर्तन एवं कथा के माध्यम से संगत को निहाल किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य प्रबंधक भाई मलकीत सिंह ने कहा कि बाबा कुंदन सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन गुरबाणी के प्रचार-प्रसार, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सेवा, सिख सिद्धांतों की रक्षा तथा मानवता की भलाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का जीवन आज भी समाज को सेवा, सिमरन और सादगीपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है। समागम के दौरान पंथ की प्रतिष्ठित हस्तियों को गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर बाबा सुरजीत सिंह महिरों वाले, भाई मलकीत सिंह, भाई अमरिंदर सिंह, जगदीप सिंह सिविया, अमरजीत सिंह, लखविंदर सिंह (यूएसए) तथा जत्थेदार गुरचरण सिंह आनंदपुर साहिब वाले सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।







