इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी विवाद के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इप्सॉस-एएपीआई सर्वे के बारे में जानकर ट्रंप के झटका लगा होगा। इस सर्वे के मुताबिक, मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के हारने की संभावना 65% तक है। मिडटर्म के लिए वोटिंग नवंबर में होनी है।
ये चुनाव ट्रंप के चार साल के कार्यकाल के बीच होने वाली बड़ी राजनीतिक परीक्षा है। इसमें अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के साथ राज्यों और स्थानीय सरकारों के कई अहम पदों के लिए मतदान होगा। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के करीब 80 प्रतिशत उम्मीदवार पहले ही तय हो चुके हैं।
खबरों के अनुसार, मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ता है तो डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति तो बने रहेंगे, लेकिन कांग्रेस में बहुमत खोने पर उनके फैसलों पर रोक-टोक बढ़ सकती है। ऐसा होने पर टैरिफ, वीजा और दूसरे बड़े नीतिगत फैसलों को लागू करने में उन्हें डेमोक्रेट्स के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कार्यकाल के बाकी दो साल में उनके सामने कांग्रेस के साथ ज्यादा तालमेल बनाकर चलना मजबूरी हो जाएगी।
अभी ईरान के साथ जारी जंग समाप्त करना बड़ी चुनौती
आगामी समय ही बनाएगा कि डोनाल्ड ट्रंप का भविष्य क्या होगा। उनके सामने अभी ईरान के साथ जारी जंग समाप्त करना बड़ी चुनौती है। दोनों देशों के बीच का विवाद लम्बे समय से जारी है। अब उन्होंने खुद ही इस जंग के जल्द समाप्त होने के संकेत दिए हैं।
PC:reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







