Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

यूक्रेन में बांध टूटने से आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत | Parmarth TV

यूक्रेन में बांध टूटने से आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत | Parmarth TV

Ukraine News :– इस सप्ताह की शुरूआत में दक्षिणी यूक्रेन में एक प्रमुख बांध के टूटने के कारण आई भयंकर बाढ़ में ओलेस्की शहर में नौ लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि मेयर येवेन रिशचुक ने की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को मौतों की पुष्टि करते हुए मेयर ने कहा, हमारा मानना है कि ये इस बाढ़ के आखिरी पीड़ित नहीं हैं। सैकड़ों लोग घरों की छतों पर फंसे हुए हैं और राहत और बचाव का इंतजार कर रहे हैं। ओलेस्की, जो नोवा कखोव्का बांध से लगभग 60 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है, वर्तमान में रूसी सेना द्वारा नियंत्रित है। बांध के टूटने और मंगलवार के शुरूआती घंटों में रूसी-नियंत्रित नोवा काखोवका क्षेत्र में एक हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्लांट के नष्ट होने के कारण बड़े पैमाने पर निकासी हुई है, क्योंकि पानी के स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है।

अधिकारियों ने कहा है कि नदी के आसपास के 30 कस्बों और गांवों में बाढ़ आ गई है और यूक्रेन द्वारा नियंत्रित क्षेत्र की राजधानी खेरसॉन शहर में लगभग 2,000 घर जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ वाले 30 कस्बों और गांवों में से 20 पर यूक्रेन का नियंत्रण है और 10 पर रूस का कब्जा है। कीव और मॉस्को ने बांध के टूटने पर ठोस सबूत के बिना एक दूसरे पर आरोप लगाया है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि क्या बांध पर जानबूझकर हमला किया गया या क्या बांध का टूटना क्या संरचनात्मक विफलता का परिणाम था। (आईएएनएस)

Trending News