Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV Bangladesh में भी ड्रोन बनाने की फैक्ट्री लगाएगा तुर्किये, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ेगा खतरा | Parmarth TV

सी फेस सोसायटी के वार्षिक चुनाव में नई टीम का गठन | Parmarth TV

सी फेस सोसायटी के वार्षिक चुनाव में नई टीम का गठन | Parmarth TV

सी फेस सोसायटी के वार्षिक चुनाव में नई टीम का गठन | Parmarth TV

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)।कनाडा में विभिन्न संस्कृतियों, लोक कलाओं और परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यरत सी फेस सोसायटी सरे ने अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सोसायटी ने इस अवसर पर संगठनात्मक एकता तथा विभिन्न समुदायों के बीच सांस्कृतिक भाईचारे को और मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

सोसायटी के सीईओ एवं संस्थापक कंवलजीत सिंह मानांवाला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्री कांत मोगुलाला को लगातार दूसरी बार सोसायटी का अध्यक्ष चुना गया है। अमृतपाल सिंह ढोट को उपाध्यक्ष तथा भूपिंदर सिंह लद्धड़ को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में पलकदीप कौर को निदेशक (जनसंपर्क) तथा तनवीर सिंह को निदेशक (मनोरंजन) नियुक्त किया गया है। सलाहकार बोर्ड में हरबीर सिंह बत्तरा और डॉ. चरणजीत सिंह कालड़ा को शामिल किया गया है। इसके अलावा इंद्रजीत लद्धड़ को प्रायोजन सलाहकार, प्रख्यात वकील नया गिल को कानूनी सलाहकार, जसपाल सिंह नंदा को अनुदान एवं फंड रेजिंग सलाहकार तथा सीपीए अंश छाबड़ा को मुख्य वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

विभिन्न समुदायों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोसायटी ने एक विशेष सांस्कृतिक सलाहकार समिति का भी गठन किया है। इस समिति में मेगन सिल्वेस्टरी को स्वदेशी (इंडिजिनस) सांस्कृतिक सलाहकार, सोमी को तमिल, हमीदुल्ला आमिर खान को अफगानी, केनजी सैंटिगो को फिलीपीनो, जीतू राणा को फिजी, कुलदीप सिंह कैंबो एवं डॉ. कमलजीत कौर को पंजाबी, अंतरा पॉल को बंगाली, मिशेल चेंग को कोरियाई, अडीबोला इगे को योरूबा, परिंजल पटेल को गुजराती तथा लोरेनए ओइकवा को जापानी सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर सोसायटी में नए सदस्यों के रूप में प्रीतपाल सिंह बराड़, मिस आशिमा, प्रीतम सिंह बराड़, आत्मा सिंह संधू, मनप्रीत बराड़, करम सिंह सिद्धू तथा सरबजीत सिंह काहलों को भी शामिल किया गया।

Trending News