इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ गई है। होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में अमेरिकी सेना ने गत रात ईरान पर हवाई हमले किए।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इस बात की जानकारी दी है। सेंटकॉम ने कहा कि ये कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में की गई। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गश्त कर रहे अमेरिकी एएच-64 अपाचे हेलिकॉप्टर को ईरान द्वारा मार गिराए जाने का दावा किया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा।
वहीं ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) की ओर से भी बड़ा दावा किया गया है। उसने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने और अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को ड्रोन से निशाना बनाया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरानी सेना हर हमले का जवाब देगी। अगर सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारा क्षेत्र छोड़ दें।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






