Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ये बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है Iran, अमेरिका ने जताया विरोध | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच का विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अब विवाद के बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा कदम उठा लिया है। वह अब होर्मुज में जहाजों से फीस वसूलने की तैयारी कर रहा है। खबरों के अनुसार, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर फीस वसूली के सिस्टम को लेकर बातचीत हो रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की नई बनाई गई पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (पीजीएसए) ने बोल दिया कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के ;मैनेजमेंट सुपरविजन एरिया की सीमा तय कर दी है। अथॉरिटी के मुताबिक, यहां से गुजरने के लिए परमिट जरूरी होगा।

आपको बता दें कि फरवरी में अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल ट्रैफिक लगभग रोक दिया गया था। इसी कारण से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग प्रभावित होने से ऊर्जा कीमतों में तेजी आई। दुनियों के देशों की इससे परेशानी बढ़ी है। इसके बाद ईरानी अधिकारियों की ओर से इस जलमार्ग से राजस्व जुटाने के विकल्पों पर चर्चा शुरू की गई।

डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचना
ईरान के इस कदम की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचना की है। उन्होंने इसको लेकर अब बोल दिया कि होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और यहां किसी तरह का टोल नहीं होना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसका विरोध जताया है। आपको बात दें कि विश्व के करीब 20 प्रतिशत समुद्री तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजरती है। इसी कारण ईरान द्वारा शुल्क वसूलना दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाएगा।

PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News