इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फिर से बड़ा बयान दिया है। अब उन्होंने बोल दिया कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि युद्ध खत्म होते ही दुनियाभर में तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी।
ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना अमेरिका का सबसे बड़ा लक्ष्य है। मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिकी सैन्य हमले फिर शुरू होने सवाल पर उन्होंने इसकी संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने बोल दिया कि ये संभव है, लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। सैन्य मोर्चे पर हम पहले ही जीत चुके हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई और आर्थिक प्रतिबंधों, दोनों के जरिए ईरान पर दबाव बना रहा है। सैन्य मोर्चे पर अमेरिका पहले ही जीत चुका है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि कार्रवाई पूरी तरह रुक गई है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी
दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दे डाली है। अराघची ने अब कहा कि उनका देश जंग दोबारा शुरू होने की स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। हम किसी भी नए हमले का मजबूती से सामना करेंगे, भले ही यह विनाशकारी जंग में बदल जाए। उन्होंने ईरान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की बात बोलते हुए कहा कि शांति का कोई भी मौका नहीं गंवाना चाहिए। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच जारी ये जंग दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। इसके कारण कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू चुके हैं।
PC: britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







