Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV

Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV

Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा और उसके नेताओं को निशाने पर लिया है। कारण यह रहा की रविवार को दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी ने सत्तारूढ़ पार्टी को चुनाव और मतदाताओं से बेखौफ कर दिया है।

लिखा एक्स पर पोस्ट
मीडिया रिपोटर्स  की माने तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दिल्ली की भाजपा सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। उसका गुनाह? वो वीडियो बना रहा था। मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी, और उसके हाथ में कैमरा था। उन्होंने कहा, ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है। कांग्रेस नेता ने कहा, सड़क पर सवाल पूछो – थप्पड़। पेपर लीक पर सवाल पूछो – लाठी। संसद में सवाल पूछो – माइक बंद। ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि इन्हें अब ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है। वोट चोरी यही खरीदती है – सिर्फ नतीजा नहीं, उसके बाद आने वाला अहंकार भी।

क्या बोले आगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा, जो सरकार जीत को पक्का मान लेती है, उसे आपकी रजामंदी नहीं चाहिए – आपकी खामोशी और अंधभक्ति चाहिए। गांधी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री प्रवेश ने कहा, राहुल जी, आप रहने दो भाई, आपको कुछ नहीं पता।

Trending News