Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: सिंह को व्यापार में मिलेगा धन कमाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: सिंह को व्यापार में मिलेगा धन कमाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 28 सितंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। मेष, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है।

वहीं वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, पारिवारिक मतभेद और विवादों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। कुछ राशियों के लिए नए काम की शुरुआत, यात्रा और व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और किन मामलों में आपको विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

मेष

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सुखात समाचार मिलेगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज आप शेयर मार्केट से भी लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी नए कार्य को लेकर विचार बना सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी।

वृषभ

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। किसी अपने खास व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्यतः ठीक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी आदि के योग हैं।

मिथुन

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानी खत्म होगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज परिवार के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ रहेगा। कोई पुराना विवाद खत्म होगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। कार्यक्षेत्र लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। बड़े लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक मुनाफा आज मिलने वाला है। किसी नए व्यापार की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में चल रहे विवाद खत्म होंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय का विस्तार होगा। करियर के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपकी वाणी के प्रभाव से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या

आज का दिन आपका अच्छा है। आज आप किसी बड़े कार्य को लेकर योजना बना सकते हैं। इसमें मित्रों परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार व्यवसाय वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बड़े मुनाफे के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में चल रहा विवाद खत्म होगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी बड़े कार्य को लेकर कार्य योजना बना सकते हैं। आज स्थान परिवर्तन के बड़े योग हैं। आप अपने पुराने निवास को छोड़ सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। घरेलू समस्याओं के चलते आपसी झगड़े की संभावना है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप किसी कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य में लाभ होगा। नए लोगों से जुड़ना होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग रहेंगे। आज किसी नए कार्य की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। विवादों से दूर रहें। वाणी का उपयोग संभलकर करें। किसी बड़े कार्य में आज आपके सहयोगी बनाया जा सकता है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद की स्थिति रहेगी। विवादों से दूर रहें।

कुंभ

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा है। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। नहीं तो आप किसी बड़ी परेशानी में आ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज अहम निर्णय आप ले सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज का दिन परिवार के साथ अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार विस्तार के योग हैं।

Trending News