इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने अब दावा कर दिया कि ईरान इस समय 'गंभीर संकट' की स्थिति में है और वह चाहता है कि अमेरिका जल्द से जल्द होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे।
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा अब सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। इस पर ईरान की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ईरान चाहता है कि अमेरिका जल्द से जल्द होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे, ताकि वह अपने नेतृत्व से जुड़ी समस्याओं को सुलझा सके।
हालांकि डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। व्हाइट हाउस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह संदेश ईरान की ओर से किसने दिया। ट्रंप ने लिखा कि ईरान ने हमें बताया है कि वह गंभीर संकट में है और चाहता है कि हम जल्द से जल्द होर्मुज स्ट्रेट को खोल दें।
PC:ipsos
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







