Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV

donald trump tariff: ट्रंप ने भारत पर नहीं लगाया शुल्क | Parmarth TV

donald trump tariff: ट्रंप ने भारत पर नहीं लगाया शुल्क | Parmarth TV

donald trump tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले टैरिफ अटैक से भारत बच गया है। उन्होंने भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान नहीं किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक फरवरी को कनाडा, मेक्सिको और चीन और शुल्क लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी और चीन पर अतिरिक्त 10 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की।

उन्होंने इस दौरान भारत का नाम नहीं लिया। हालांकि इससे पहले उन्होंने मंगलवार, 28 जनवरी को फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम में भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर ज्यादा शुल्क लगाने की धमकी दी थी।

गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी कई बार ब्रिक्स देशों पर एक सौ फीसदी शुल्क लगाने की धमकी दे चुके हैं। भारत, ब्राजील और चीन तीनों ब्रिक्स का हिस्सा हैं।(donald trump tariff)

हालांकि इसमें से उन्होंने शुरुआती घोषणा में सिर्फ चीन पर 10 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि भारत ने पहले ही ट्रंप का रुख भांप कर अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क कम करने का संकेत दे दिया था। इसलिए ट्रंप ने भारत पर शुल्क नहीं लगाया।(donald trump tariff)

also read: चुनाव बाद पता चलेगा कि क्या मिला

भारत सरकार ने शनिवार, एक फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया, जिसमें अमेरिकी मोटरसाइकिल हार्ले डेविडसन पर लगने वाला शुल्क 125 की जगह 70 फीसदी करने का ऐलान किया।

भारत ने अमेरिका से आने वाली वस्तुओं जैसे 16 सौ सीसी से कम इंजन की मोटरसाइकिल, सैटेलाइट के लिए ग्राउंड इंस्टॉलेशन और सिंथेटिक फ्लेवरिंग एसेंस जैसे सामानों पर शुल्क घटा दिया है।

ध्यान रहे डोनाल्ड ट्रंप अक्सर इसकी शिकायत करते रहे हैं कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत में बहुत ज्यादा शुल्क लगाया जाता है। हालांकि भारत पर अब भी ट्रंप की ओर से अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने का खतरा बना हुआ है।(donald trump tariff)

बहरहाल, ट्रंप ने शुरुआत टैरिफ अटैक के लिए उन देशों को चुना, जिनसे उसको सबसे ज्यादा व्यापार घाटा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका को चीन से सबसे ज्यादा 30 फीसदी व्यापार घाटा होता है।

मेक्सिको और कनाडा से घाटा(donald trump tariff)

इसके बाद मेक्सिको से 19 फीसदी और कनाडा से 14 फीसदी का घाटा होता है। इसलिए सबसे पहले उन्होंने इन तीन देशों पर शुल्क बढ़ाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इन तीन देशों से हर साल अमेरिका को एक ट्रिलियन डॉलर का व्यापार घाटा होता है। अमेरिका के व्यापार घाटे में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 3.2 फीसदी है।(donald trump tariff)

बहरहाल, डोनाल्ड ट्रंप ने एक फरवरी से कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क बढ़ाते हुए कहा, ‘हमारी धमकियां सिर्फ सौदेबाजी के लिए नहीं हैं। इन तीनों देशों के साथ हमारा बड़ा व्यापारिक घाटा है’।

माना जा रहा है कि चीन के उत्पादों पर 10 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने से अमेरिकी बाजार में भारत के सामानों के लिए ज्यादा मौके बनेंगे।

दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने संभावित अमेरिका यात्रा में चर्चा होने की संभावना है।(donald trump tariff)

Trending News