Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV Petro-Diesel Price: देश के बड़े महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल का रेट, राजस्थान में आज बिक रहा किस भाव | Parmarth TV

Shani Gochar: न्याय के देवता शनि 28 फरवरी को होंगे अस्त… मेष और तुला राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए शेष राशियों पर असर

Shani Gochar: न्याय के देवता शनि 28 फरवरी को होंगे अस्त… मेष और तुला राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए शेष राशियों पर असर

शनि हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या वाली राशियों पर इसके प्रभाव दोनों से मिले जुले होंगे। ज्योतिषाचार्यों की सलाह है कि इस दौरान ईश्वर भक्ति में मन लगाएं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 24 Feb 2025 08:06:21 AM (IST)

Updated Date: Mon, 24 Feb 2025 11:47:54 AM (IST)

सूर्य के नजदीक आने पर ग्रह अस्त हो जाता है… (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शनि देव हर ढाई साल में बदलते हैं अपनी राशि
  2. यही है मीन पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण
  3. मीन राशि को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी पर ध्यान दें

नईदुनिया,ग्वालियर। नवग्रहों में भगवान शनिदेव का विशेष महत्व है। इनके राशि परिवर्तन, वक्री, मार्गी व अस्त व उदय होने से हर राशि पर अनुकूल व विपरीत असर पड़ता है।

कर्मफल दाता शनिदेव 28 फरवरी, शुक्रवार को शाम सात बजकर छह मिनट पर अपनी ही कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं और 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसका मेष से लेकर मीन राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा।

naidunia_image

सूर्य के नजदीक आने पर ग्रह अस्त हो जाता है

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि जब भी कोई ग्रह सूर्य देव के नजदीक आता है तो वह अस्त हो जाता है। गोचर में सूर्य देवता शनि देव की युति कुंभ राशि में बन चुकी है।

शनि 28 फरवरी से 6 अप्रैल तक अस्त रहेंगे। 29 मार्च को शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि वालों के लिए भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

बता दें कि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसलिए इस राशि को आर्थिक लाभ होगा। कुछ नकारात्मक प्रभाव नौकरी पर पड़ सकता है। फिलहाल आय पर ध्यान दें।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें – 29 मार्च को साढ़ेसाती से इस राशि के जीवन में आएगा तूफान, शनि के कहर से मचेगी तबाही

दो महीने के लिए शनि का अस्त होना इन राशियों को प्रभावित करेगा

  • मेष राशि – शनि देव का अस्त होना अच्छा रहेगा और शनि देव के अस्त हो जाने पर अपने बुद्धि का कौशल दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा।
  • वृषभ राशि – इस समय कठिन प्रयास करने के बाद सफलताएं मिलेंगी स्वास्थ्य को लेकर समय सामान्य रहेगा।
  • मिथुन राशि – इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कत परेशानियां देखने को मिल सकती है। इस समय खाने-पीने का ध्यान रखना आवश्यक है ।
  • कर्क राशि – यह समय कुछ अनुकूल नहीं कहा जाएगा। जीवनसाथी को लेकर भी कुछ दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दुर्घटना की संभावना भी बनेगी इसलिए सावधानी बरते।
  • सिंह राशि – इस समय शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा था तो उसमें समझौता होने की संभावनाएं बनी रहेंगी।
  • कन्या राशि – संतान संबंधित कुछ चिंताएं हो सकते हैं तथा आकस्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे इस समय स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
  • तुला राशि – यह समय अच्छा कहा जाएगा संतान संबंधित चल रही छोटी-मोटी दिक्कतें सुलझ जाएगी तथा कमाई के साधनों में वृद्धि होगी।
  • वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत अधिक संघर्ष करने के बाद भी कोई बड़ी सफलता नहीं मिलेगी व्यर्थ की यात्राएं करना पड़ सकती है।
  • धनु राशि – धन संबंधित परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी को लेकर भी कुछ विवाद उत्पन्न होने की संभावनाएं हैं।
  • मकर राशि – स्वास्थ्य को लेकर समय अच्छा नहीं कहा जाएगा. इस समय नेत्रों के रोग परेशान कर सकते हैं।
  • कुम्भ राशि – यह समय मिला-जुला रहेगा। यात्राओं के अवसर भी मिलते रहेंगे। गले और पेट के रोगों को लेकर सावधानी की आवश्यकता रहेगी।
  • मीन राशि – यह समय अधिक खर्च वाला रहेगा। शत्रुओं के कारण भी किसी प्रकार की धन हानि उठाना पड़ सकती है, जितना हो सके पैसों की बचत करें।

Trending News