Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV

Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV

Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV

Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। कई बड़े लोगों को धमकियां, हमले, नशीले पदार्थों की तस्करी, जैसे मामलों में लिप्त गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल किया है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर यानी करीब 9 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है। गोल्डी बराड़ पर हत्या की साजिश, फिरौती वसूलने और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं।

क्या कहा एफबीआई ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एफबीआई  के मुताबिक, सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई के सिंडिकेट का कामकाज संभालता है। यह गैंग अमेरिका, कनाडा और भारत समेत कई देशों में हत्या, रंगदारी, फिरौती और ड्रग्स के अवैध कारोबार जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा है। एफबीआई ने 28 सितंबर को गोल्डी बराड़ को अपनी टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया।

अमेरिका की अदालत में दर्ज है केस
गोल्डी बराड़ के खिलाफ लॉस एंजिल्स की फेडरल कोर्ट में केस दर्ज है, उस पर गैंग बनाकर साजिश रचने, फिरौती के लिए कारोबार में दखल देने और ड्रग्स की तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने उसके खिलाफ पिछले साल 1 जुलाई को गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। अमेरिकी जांच एजेंसियों का कहना है कि गोल्डी बराड़ ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जरिए उत्तरी अमेरिका में आपराधिक नेटवर्क संभालता है।

pc- thehindu.com

Trending News