Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात… | Parmarth TV सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर DRI ने पकड़ा ₹3.5 करोड़ का ड्रग्स, नाइजीरियन महिला गिरफ्तार | Parmarth TV

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर DRI ने पकड़ा ₹3.5 करोड़ का ड्रग्स, नाइजीरियन महिला गिरफ्तार | Parmarth TV

Parmarth TV

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर पकड़ा 3.50 करोड़ का नशा

– नाइजीरियन मूल की महिला से 1.782 किलो एम्फेटामाइन किया बरामद
– राजस्व आसूचना निदेशालय- डीआरआई की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने की कार्रवाई
– दिल्ली से जयपुर पहुंची महिला को डीआरआई ने पकड़ा
– पाउडर शेप में नशीली दवा को शरीर पर बांध कर ला रही थी महिला

– विमल कोठारी –

जयपुर। केंद्र सरकार के राजस्व आसूचना निदेशालय-डीआरआई की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने दिल्ली से पाउडर शेप में 1.782 किलो एम्फेटामाइन ला रही नाइजीरियन मूल की महिला को पकड़ कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर हुई। पकड़े गए नशीले पाउडर को क्रिस्टल मेथ के नाम से भी पुकारा जाता है। इसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3.50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। डीआरआई ने इस ड्रग्स को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट-एनडीपीएस कानून में जब्त कर नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में विदेशी महिला को गिरफ्तार कर गुरुवार को ही अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआरआई अधिकारियों के पास नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी नाइजीरियन मूल की विदेशी महिला के दिल्ली से जयपुर पहुंचने की गुप्त सूचना थी। इस सूचना पर सक्रिय डीआरआई अधिकारियों ने इसे बुधवार देर रात जयपुर शहर के बाहरी क्षेत्र से पकड़ा और जांच की। जांच के दौरान पाउडर शेप में नशीला पाउडर बरामद होने के बाद इसे गिरफ्तार करने का निर्णय लिया गया और आज अदालत में पेश कर दिया। डीआरआई अधिकारी अब महिला को नशीले पाउडर की उपलब्धता कराने वाले से लेकर इसे प्राप्त करने वालों के नेटवर्क को खंगालने में जुटे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में जल्द ही कुछ और खुलासे भी होंगे, फिलहाल डीआरआई अधिकारियों की जांच जारी है। गौरतलब है कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध करने के लिए उकसाने, आपराधिक साजिश और यहां तक ​​कि अपराध करने का प्रयास करने पर भी उतनी ही सजा दी जाती है जितनी कि अपराध करने पर दी जाती है। अपराध करने की तैयारी करने पर सजा आधी हो जाती है, लेकिन बार-बार अपराध करने पर सजा डेढ़ गुना तक बढ़ जाती है और कुछ मामलों में मौत की सजा देने के प्रावधान भी है।

Parmarth TV

Trending News