Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- चीन हम पर जासूसी करता है तो… | Parmarth TV BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV LPG e-KYC: घरेलू गैस कनेक्शन की ई केवासी के लिए बचे हैं आपके पास 2 दिन और, लास्ट डेट आ चुकी हैं पास | Parmarth TV BRICS Summit: ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए नियम तय करने वाला बनना होगा: PM Modi | Parmarth TV

आज खेल प्रतिभा को उसके मुकाम तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन चुके हैं: Bhajanlal | Parmarth TV

आज खेल प्रतिभा को उसके मुकाम तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन चुके हैं: Bhajanlal | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शमा ने आज सुबोध कॉलेज में आयोजित 'खेलो इंडिया संवाद' के दौरान छात्र-छात्राओं एवं युवा खिलाड़ियों से संवाद किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर के सुबोध कॉलेज में आयोजित 'खेलो इंडिया संवाद' के दौरान छात्र-छात्राओं एवं युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उनके सपनों को सुनना, उनकी आँखों में झलकते आत्मविश्वास को देखना और खेलों के प्रति उनके जुनून को महसूस करना अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा।

आज खेल सपनों को पहचान देने, आत्मविश्वास को नई उड़ान देने और प्रतिभा को उसके मुकाम तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। प्रत्येक अभिभावक से मेरा आग्रह है कि अपने बच्चों के सपनों पर भरोसा कीजिए, कदम-कदम पर उनका हाथ थामिए और उन्हें अपनी मंजिल चुनने एवं उसे हासिल करने का पूरा अवसर दीजिए।

भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्यरत है, ताकि राजस्थान का हर युवा अपनी प्रतिभा के अनुरूप मंच पाकर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News