Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV

केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर सीएम भजनलाल ने दिया ये बयान | Parmarth TV

केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर सीएम भजनलाल ने दिया ये बयान | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ साल  पूरे होने पर सभी लाभार्थियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस संबंध में सीएम ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ने देश के करोड़ों परिवारों के लिए उपचार के समय एक मजबूत संबल प्रदान किया है।

बीते 8 वर्षों में इस योजना ने आर्थिक कठिनाइयों के बीच गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवारों को इलाज की चिंता से राहत देते हुए बेहतर स्वास्थ्य की आशा जगाई है। 'आयुष्मान भारत' स्वास्थ्य योजना के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में भरोसे और सुरक्षा का आधार है। इस ऐतिहासिक योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लाभार्थियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

वहीं एक अन्य पोस्ट के माध्यम से सीएम ने कहा कि आयुर्वेद भारत की समृद्ध चिकित्सा एवं ज्ञान परंपरा है, जो स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित दिनचर्या और प्रकृति के साथ सामंजस्य का मार्ग प्रशस्त करती है। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर इस प्राचीन विरासत को नमन करते हुए, आइए आयुर्वेद के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने के साथ ही स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प को सशक्त करें।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News