Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

अनंत चतुर्दशी 2026: गणेश जी के शरीर का तापमान बहुत बढ़ गया था, जानें क्‍या है यह पौराणिक कहानी

अनंत चतुर्दशी 2026: गणेश जी के शरीर का तापमान बहुत बढ़ गया था, जानें क्‍या है यह पौराणिक कहानी

अनंत चतुर्दशी 2026: भाद्र महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इस बार अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति का विसर्जन किया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री हरि के अनंत रूप की पूजा की जाती है और उसके बाद लोग उनके हाथों में अनंत बांधते हैं। आइए इस त्योहार के बारे में डिटेल में जानकारी लेते हैं और यह भी जानते हैं कि इस दिन गणपति का विसर्जन क्यों किया जाता है।

यह दिन क्यों मनाया जाता है?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा और व्रत किया जाता है। उसके बाद हाथ में अनंत सूत्र या अनंत बांधा जाता है। महिलाएं बाएं हाथ में और पुरुष दाएं हाथ में अनंत पहनते हैं। यह अनंत सूत्र लंबी उम्र और हमेशा रहने का प्रतीक माना जाता है।

  • ऐसा करने वाले हर इंसान की मनोकामना पूरी होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सबसे पहले महाभारत काल में शुरू किया गया था।
  • इसलिए अनंत चतुर्दशी पर गणपति का विसर्जन किया जाता है

    गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित किए गए गणपति का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। इसके पीछे पौराणिक कहानी यह है कि जिस दिन वेद व्यासजी ने गणेशजी को महाभारत लिखने के लिए महाभारत की कहानी सुनाना शुरू किया।

    उस दिन भाद्र शुक्ल चतुर्थी थी। कहानी सुनाते समय वेद व्यासजी ने अपनी आंखें बंद कर लीं और लगातार 10 दिनों तक वे गणेशजी को कहानी सुनाते रहे और गणेशजी लिखते रहे।

    10वें दिन जब वेद ​​व्यासजी ने अपनी आंखें खोलीं, तो उन्होंने देखा कि एक जगह बैठकर लगातार लिखते रहने से गणेशजी के शरीर का तापमान काफी बढ़ गया था। ऐसे में वेद व्यासजी ने गणपति को ठंडा करने के लिए ठंडे पानी में डुबकी लगाई।

    वेद व्यासजी के कहने पर जहां गणपति महाभारत लिख रहे थे, वहां पास में ही अलकनंदा और सरस्वती नदियों का संगम था। जिस दिन वेद व्यासजी ने सरस्वती और अलकनंदा के संगम पर स्नान किया, उस दिन अनंत चतुर्दशी थी।

    यही वजह है कि चतुर्थी को गणेशजी की स्थापना करने के बाद अनंत चतुर्दशी को उनका विसर्जन किया जाता है। तांत्रिक ग्रंथों, मंत्र महार्णव और मंत्र महोदधि में कहा गया है कि गणेशजी को इच्छा के अनुसार स्थापित करना चाहिए और 10 दिन की साधना के बाद उनका विसर्जन करना चाहिए।

    Trending News