Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

डिजिटल क्रांति ने भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है: Bhajanlal | Parmarth TV

डिजिटल क्रांति ने भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है: Bhajanlal | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज यूपीआई को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2016 में शुरू हुआ UPI आज करोड़ों भारतीयों के विश्वास से विश्व के सबसे बड़े Real-time Digital Payment System के रूप में स्थापित हो चुका है। इस डिजिटल क्रांति ने भुगतान को सरल और सुगम बनाने के साथ भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है।

यूपीआई नए भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति और ‘विकसित भारतके संकल्प का सशक्त प्रतीक है
सीएम ने कहा कि UPI की यह यात्रा सुविधा आत्मनिर्भरता और नवाचार से वैश्विक नेतृत्व तक के भारत के परिवर्तन की कहानी है। आज UPI केवल डिजिटल भुगतान का माध्यम नहीं, बल्कि नए भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति और ‘विकसित भारत’के संकल्प का सशक्त प्रतीक है।

हमारी सरकार प्रदेश में मजबूत कनेक्टिविटी का विस्तार कर रही है
वहीं इससे पहले भजनलाल ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि राजस्थान का कोई भी गांव, ढाणी या शहर विकास की मुख्यधारा से अछूता न रहे, इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार प्रदेश में मजबूत कनेक्टिविटी का विस्तार कर रही है। ₹35,107.81 करोड़ से अधिक की लागत से प्रदेश के सभी जिलों के गांवों, ढाणियों और शहरों को पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य तेजी से जारी है। ये सड़कें आवागमन को सुगम बनाने के साथ गांवों को शहरों से, किसानों को बाजारों से और युवाओं को रोजगार एवं नए अवसरों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।

PC: X

Parmarth TV

Trending News