Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक रैंकिंग में राजस्थान को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक रैंकिंग में राजस्थान को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त होना तथा प्रदेश को प्रतिष्ठित ;वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाना हमारी जनस्वास्थ्य नीतियों एवं तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए सतत समर्पित प्रयासों की ऐतिहासिक उपलब्धि है।
भजनलाल ने कहा कि यह सम्मान जनजागरूकता, प्रभावी नीति क्रियान्वयन तथा ;स्वस्थ राजस्थानके संकल्प को साकार करने की दिशा में किए गए हमारे सामूहिक एवं निरंतर परिश्रम का सुफल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम, चिकित्सा कर्मियों, जिला प्रशासनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







