Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लिखित में माफीनामा देने के बाद मिली CJP नेताओं को जमानत, नहीं बदले सौरव दास के तेवर, कहा- ज्ञानू को… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV aap: पंजाब सीएम को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोकने का AAP ने लगाया आरोप, 50 हजार के जुर्माने की भी कही बात, केंद्र को लिया निशाने पर | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: नहीं मिली राहत, कंपनियों ने आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Yojana: ये तीन काम पूरे होने पर ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ, एक भी नहीं हुआ पूरा तो… | Parmarth TV Delhi High Court ने सौरव दास व आशुतोष रांका को लगाई फटकार, दोनों ने वापस ले ली है ये याचिका | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना 1,884 और चांदी 2,900 रुपए हुई सस्ती, ये है आज का भाव | Parmarth TV सेंसेक्स 830 अंक चढ़ने के बाद 623 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina: दिसंबर में अपने देश लौटेगी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना,कहा- ये मेरी जिम्मेदारी, चाहे मुझे मार डाले… | Parmarth TV Bihar: चाचा के थे भतीजे की पत्नी से अवैध संबंध, मौज मस्ती करते देख पति का दुख था मन, विरोध किया तो चाचा ने मार दी 6 गोलियां | Parmarth TV

"नाथी का बाड़ा" से "खाला का बाड़ा" तक: जब नेताओं के बयान बन गए राजस्थान की सियासत का चेहरा | Parmarth TV

"नाथी का बाड़ा" से "खाला का बाड़ा" तक: जब नेताओं के बयान बन गए राजस्थान की सियासत का चेहरा | Parmarth TV

Parmarth TV

राजस्थान की राजनीति में कुछ बयान ऐसे हैं जो समय के साथ नेताओं की पहचान से भी ज्यादा चर्चित हो जाते हैं। खासकर "नाथी का बाड़ा" और "खाला का बाड़ा" जैसे डायलॉग न सिर्फ सोशल मीडिया की सुर्खियां बने, बल्कि आम जनमानस की जुबां पर भी चढ़ गए। ये दोनों बयान शेखावाटी अंचल के दो प्रमुख नेताओं — कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ — के हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि में इन बयानों का जन्म और बाद में इनका वायरल होना इस बात का संकेत है कि आम बोलचाल की जुबान कैसे सियासी हथियार बन सकती है।

कैसे आया "नाथी का बाड़ा" चर्चा में?

यह बयान तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने उस समय दिया था जब कुछ शिक्षक अपने तबादले की मांग को लेकर उनके सीकर स्थित आवास पहुंचे थे। डोटासरा ने गुस्से में कहा,
“क्या समझ रखा है, नाथी का बाड़ा है जो जब चाहो चले आते हो?”
बस, यही बात कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक पर छा गई।

इस बयान से राजनीतिक विरोधियों को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया और डोटासरा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। शिक्षकों में भी इस बयान को लेकर खासा रोष देखा गया।

"खाला का बाड़ा" से गरमाई राजनीति

कुछ दिनों बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने चूरू में एक सभा के दौरान कहा,
"क्या समझ रखा है, कोई खाला का बाड़ा है जहां कोई भी आकर कुछ भी कर ले?"
राठौड़ का यह बयान सीधे-सीधे कांग्रेस पर कटाक्ष था और इसे लेकर भी खूब राजनीतिक बहस छिड़ी।

दोनों बयानों का एक कॉमन तत्व था — आम बोलचाल की भाषा और स्थानीय मुहावरों का राजनीतिक मंच से सार्वजनिक प्रयोग। यही कारण था कि ये डायलॉग जनता को सीधे जुड़ाव का अनुभव करवा गए।

इन बयानों का असली मतलब क्या है?

पूर्व शिक्षा निदेशक सुभाष महलावत के अनुसार,

  • "खाला का बाड़ा" एक हिंदी मुहावरा है। मुस्लिम संस्कृति में 'खाला' यानी मौसी के घर को एक ऐसे स्थान के रूप में देखा जाता है जहां कोई रोक-टोक नहीं होती, सिर्फ मौज-मस्ती और आराम होता है।

  • वहीं, "नाथी का बाड़ा" एक राजस्थानी लोककथा से प्रेरित मुहावरा है। कथा के अनुसार, 'नाथी बाई' नाम की महिला का घर ऐसा स्थान था जहां कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना झिझक मदद ले सकता था—चाहे वह अनाज हो या पैसे। नाथी बाई न तो तौलती थीं, न गिनती थीं। वह दिल से देती थीं।

इन दोनों बयानों का आशय यह है कि कोई स्थान इतना भी खुला या स्वतंत्र नहीं होता कि कोई भी नियम-कायदे को नजरअंदाज करके वहां कुछ भी कर जाए।

स्थानीयता से जुड़ाव, राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित

शेखावाटी और मेवात जैसे इलाकों की राजनीति अपने बेबाक अंदाज और तीखी भाषा के लिए जानी जाती है। इन क्षेत्रों के नेता अपने मन की बात सीधे-सपाट शब्दों में कहने के लिए मशहूर हैं।
यही वजह है कि जब ऐसे क्षेत्रीय नेताओं के स्थानीय मुहावरे राजनीतिक मंच से बोले जाते हैं, तो वे आम जनता के दिल में उतर जाते हैं।

"नाथी का बाड़ा" और "खाला का बाड़ा" जैसे डायलॉग राजस्थान की राजनीति में सिर्फ बयान नहीं, बल्कि लोकसंवाद की शक्ति का प्रमाण हैं। ये साबित करते हैं कि जनता से जुड़ाव की भाषा वही है जो जमीन से निकली हो।
हालांकि, इन बयानों से नेताओं को विवाद भी झेलने पड़े, लेकिन एक बात तय है—राजस्थान की सियासी जुबान में अब ये डायलॉग इतिहास बन चुके हैं।

Parmarth TV

Trending News