Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लिखित में माफीनामा देने के बाद मिली CJP नेताओं को जमानत, नहीं बदले सौरव दास के तेवर, कहा- ज्ञानू को… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV aap: पंजाब सीएम को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोकने का AAP ने लगाया आरोप, 50 हजार के जुर्माने की भी कही बात, केंद्र को लिया निशाने पर | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: नहीं मिली राहत, कंपनियों ने आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Yojana: ये तीन काम पूरे होने पर ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ, एक भी नहीं हुआ पूरा तो… | Parmarth TV Delhi High Court ने सौरव दास व आशुतोष रांका को लगाई फटकार, दोनों ने वापस ले ली है ये याचिका | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना 1,884 और चांदी 2,900 रुपए हुई सस्ती, ये है आज का भाव | Parmarth TV सेंसेक्स 830 अंक चढ़ने के बाद 623 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina: दिसंबर में अपने देश लौटेगी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना,कहा- ये मेरी जिम्मेदारी, चाहे मुझे मार डाले… | Parmarth TV Bihar: चाचा के थे भतीजे की पत्नी से अवैध संबंध, मौज मस्ती करते देख पति का दुख था मन, विरोध किया तो चाचा ने मार दी 6 गोलियां | Parmarth TV

श्रीगोदा रंगनाथ विवाहोत्सव में लगे गोविंदा-गोविंदा के जयघोष, गुरुवार शाम 7 बजे से पुष्प बंगले में प्रभु वैंकटेश के होंगे दर्शन

श्रीगोदा रंगनाथ विवाहोत्सव में लगे गोविंदा-गोविंदा के जयघोष, गुरुवार शाम 7 बजे से पुष्प बंगले में प्रभु वैंकटेश के होंगे दर्शन

ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव के पांचवे दिन बुधवार को श्रीगोदा रंगनाथ विवाहोत्सव लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में धूमधाम से मनाया। प्रभु रंगनाथ घोड़े पर सज-धज कर गदा, पदम्, कटार, धारण कर दूल्हा बन के गोविंदा-गोविंदा के जयघोष के साथ बारात में निकले।

By Himadri Singh Hada

Publish Date: Wed, 25 Jun 2025 07:59:05 PM (IST)

Updated Date: Wed, 25 Jun 2025 08:02:39 PM (IST)

Lord Venkatesh: श्रीगोदा रंगनाथ विवाहोत्सव, गोविंदा-गोविंदा के जयघोष।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव के पांचवे दिन बुधवार को श्रीगोदा रंगनाथ विवाहोत्सव लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में धूमधाम से मनाया। इस दौरान शहनाई वादक की मधुर धुन सखियों द्वारा गीतों का मधुर गान पधारे गोदाजी के द्वार रंगजी, कोई गोदा की नजर उतारो रे द्वारा श्रंगारित कर भगवती श्रीदेवी भूदेवी को अपने हाथों में विराजित कर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के साथ अनेक संतों की उपस्थिति में विवाह मंडप में पधारी।

गोविंदा के जयघोष के साथ निकली बारात

प्रभु रंगनाथ घोड़े पर सज-धज कर गदा, पदम्, कटार, धारण कर दूल्हा बन के गोविंदा-गोविंदा के जयघोष के साथ बारात में निकले। साथ ही बाजे-गाजे व ढोलक की थाप पर सभी युवा, युवतियां, डांडिया, मटकी, रास करने में मदमस्त थे। साथ ही अश्व पर विराजे प्रभु वेंकटेश को भी ढोलक की थाप पर बहुत नचाया गया। सारे बाराती पुरुषों से लेकर महिलाओं तक साफे में सजे धजे नजर आ रहे थे।

बहारो फूल बरसाओ… धुन पर झूम रहे भक्त

वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला के आचार्य व विद्यार्थियों द्वारा गोदा स्तोत्र, गुरु परंपरा, अल्वांदर स्तोत्र, वेंकटेश स्तोत्र, तिरुपावे का पाठ किया गया। साथ ही भजन गायक द्वारकादास मंत्री के भजनों की मधुर धुन पर वेंकट रमण गोविंदा गोविंदा, पधारो म्हारे देश के साथ मेहंदी लगी। बहारो फूल बरसाओ मेरे रंगनाथ आये हे की धुन पर झूम रहे थे। वही, प्रभु रंगनाथ ने तोरण लगाकर विवाह मंडप में बारातियों के साथ प्रवेश किया। वधु पक्ष द्वारा भगवती श्रीगोदांबजी को गोपियों द्वारा सजाधजा कर विवाह मंडप में विराजमान किया। स्वामी की समूह के साथ पूजारी बिहारी काका जय दुबे, मनोहर शास्त्री द्वारा भगवन को रक्षा सूत्र बांधे। साथ ही दक्षिण भारतीय पद्धति से शुरू हुई। विवाह की सभी रस्में मामेरा, बरना, वस्त्रों का आदान-प्रदान वरमाला, मंगल सूत्र मांग भराई, जूते चुराने रस्म संपन्न हुई। साथ ही सात फेरों के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गई।

भक्तों को बधाई व गोष्ठी वितरण किया

विवाह के बाद स्वामी द्वारा प्रभु गोदा रंगनाथ की आरती की गई। सभी भक्तों को बधाई व गोष्ठी वितरण किया। रात के सत्र में प्रभु वेंकटेश की अश्व वाहन पर सवारी निकली, जिसमें सीहोर से पधारे भजन गायक हर्षित शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही परकाल स्वामी की लीला का चित्रण हुआ, जिसमें इस कथा से जुड़े सभी राजा से लेकर डाकू तक पात्रों का बनाया गया था। स्वामी ने डाकू बनकर भगवान को लूट लिया और भागने लगे उन्हें पकड़कर पुनः भगवान को समर्पण कर दिया गया इस क्रम का रूपांतरण भी किया। विशेष श्रंगार में प्रभु वैंकटेश के लिए गुलाबी महल का निर्माण किया। इसमें विवाह के बाद प्रभु के साजन गोठ का दर्शन भक्तों को हुआ। पंकज तोतला ने बताया कल्याण मंत्री, राम जाखेटिया, जयकिशन डागा, गौरव लड्डा, श्याम गिल्डा आदि मौजूद थे।

आज के उत्सव

सुबह 9 बजे से देवस्थान में प्रणय कलह लीला होगी, जिसमें भगवान की सवारी निकलेगी। लक्ष्मीजी भगवान के ऊपर माखन फेंकेगी, गेंद से खेलेंगे भगवान अनेक प्रकार के वस्त्र बदलेंगे।। प्रभु की प्रणय कलह लीला का सुंदर चित्रण किया जाएगा। शाम 7 बजे से पुष्प बंगला में सजेंगा। इस बार नए विशेष दर्शन होंगे। भगवान के साथ भक्त भी पुष्प बंगला में रहेंगे।

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

श्री गौर राधा मदन गोपाल मंदिर समिति के द्वारा 27 जून को शांति नगर कालोनी बैरसिया रोड से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा गौड़ीय सम्प्रदाय के महंत श्री भक्ति विलास के सानिध्य में निकाली जाएगी। समिति के प्रमोद नेमा एवं दीपिका माहेश्वरी ने बताया कि कल गुरुवार 26 जून को भगवान जगन्नाथ एवं राधा कृष्ण को कन्नोज से मंगाए गए एक क्विंटल मोगरे के फूल का बंगला बनाकर विराजित कर संकीर्तन किया जाएगा। साथ ही भगवान लड्डू गोपाल नौका विहार करते हुए दर्शन देंगे। महंत त्रिदंडी महाराज द्वारा प्रवचन एवं जगन्नाथ रथ यात्रा के महत्व का वर्णन होगा।

Trending News