Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

7.8 तीव्रता के भूकंप से दहला फिलीपींस, कई इमारतें गिरीं, एक की मौत, जारी हुई ये चेतावनी | Parmarth TV West Bengal: ममता बनर्जी का साथ छोड़ने की तैयारी में हैं टीएमसी के 21 सांसद, उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV वैश्विक तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Iran-Israel War: दो महीने बाद फिर छिड़ गई है जंग, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल हुए 25 दलों के नेता, बनी पांच मुद्दों पर सहमति | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इनमें से एक भी काम नहीं हुआ पूरा तो अटक जाएगी 23वीं किस्त | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,470 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 15,748 रुपए टूटी, आज ये है रेट | Parmarth TV Philippines में भूकंप का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, 2 घंटे में लगे 138 झटके | Parmarth TV पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर Bhajanlal ने कहा- यह कालखंड भारत की विकास यात्रा को… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह साल पूरे होने पर सीएम भजनलाल ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह साल पूरे होने पर सीएम भजनलाल ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह साल पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।

सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल 6 वर्ष देश के लाखों रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ विक्रेताओं के संघर्ष, सम्मान और आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्रा के 6 स्वर्णिम वर्ष हैं, जिन्होंने उनके जीवन में नए अवसर, आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तीकरण का संचार किया है।

योजना मेहनतकशों के सपनों को संबल देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बना रही
भजनलाल ने कहा कि;गुजारे से आत्मनिर्भरतातक का यह सफर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और गरीब कल्याण के प्रति उनके अटूट संकल्प का सशक्त उदाहरण है। बिना गारंटी ऋण, वित्तीय समावेशन और डिजिटल सशक्तीकरण के माध्यम से इस योजना ने छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने की नई शक्ति भी प्रदान की है। अब तक 75 लाख से अधिक परिवारों को लाभान्वित करने वाली यह योजना लाखों मेहनतकशों के सपनों को संबल देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बना रही है।

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार
सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि योजना की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए इसे मार्च 2030 तक विस्तारित किया जाना केंद्र सरकार की गरीब, वंचित और श्रमजीवी वर्ग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News