Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

भाजपा ने निकाय चुनाव को सत्ता के खुले दुरुपयोग और धनबल का खेल बना दिया: Dotasra | Parmarth TV

भाजपा ने निकाय चुनाव को सत्ता के खुले दुरुपयोग और धनबल का खेल बना दिया: Dotasra | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर निकाय चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग और धनबल का खेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा ने निकाय चुनाव को सत्ता के खुले दुरुपयोग और धनबल का खेल बना दिया, जहां निवार्चन आयोग मूकदर्शक और सत्ता तानाशाह बनी हुई है। मालपुरा की महिला प्रत्याशी को सुनिए और समझिए कि आखिर चुनाव जीतने के लिए भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक और बड़े नेता क्या-क्या हथकंडे अपना रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने इस संबंध में आगे कहा कि मालपुरा कोई अकेला मामला नहीं है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों पर दबाव डालकर नामांकन वापस करवाने के गंभीर मामले हैं। जालोर वार्ड नंबर 18, बीदसर वार्ड नंबर 15, बांसवाड़ा वार्ड नंबर 12 और 34, तखतगढ़ वार्ड नंबर 22, आहोर वार्ड नंबर 18, सांभर वार्ड नंबर 12, सुजानगढ़ वार्ड नंबर 41, बाड़ी धोलपुर वार्ड नंबर 23 जैसे प्रदेश में सैकड़ों मामले हैं जहां भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर डराने-धमकाने और नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाया।

भाजपा को बताना चाहिए क्या वो इस तरह सत्ता और डर के दम पर नगर निकाय चुनाव जीतना चाहती है
पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा कि पाली के वार्ड नंबर 1 में भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी के साथ क्या किया, पूरे प्रदेश ने देखा है। भाजपा को बताना चाहिए क्या वो इस तरह सत्ता और डर के दम पर नगर निकाय चुनाव जीतना चाहती है? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  जी .. क्या भाजपा ऐसे जीतेगी चुनाव?

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News