Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मां भारती की सेवा को जीवन का ध्येय और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर समस्त स्वयंसेवक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सेवा, समर्पण और संस्कारों से राष्ट्रजीवन को सींचने वाली संघ की गौरवशाली परंपरा असंख्य स्वयंसेवकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देती है। यही निष्ठा और सामूहिक संकल्प विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने की हमारी शक्ति है।
वहीं सीएम भजनलाल ने कहा कि अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व 'विजयादशमी' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम के आदर्श हम सभी को सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







