Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- चीन हम पर जासूसी करता है तो… | Parmarth TV BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV LPG e-KYC: घरेलू गैस कनेक्शन की ई केवासी के लिए बचे हैं आपके पास 2 दिन और, लास्ट डेट आ चुकी हैं पास | Parmarth TV BRICS Summit: ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए नियम तय करने वाला बनना होगा: PM Modi | Parmarth TV

सरकार का ध्यान जनहित नहीं केवल इवेंट्स करने में है: Ashok Gehlot | Parmarth TV

सरकार का ध्यान जनहित नहीं केवल इवेंट्स करने में है: Ashok Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। इस संबंध में उन्होंने एक खबर को शेयर कर एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है।

गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि बस्सी क्षेत्र में थली मोड़ से जयपुर को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास हुए आठ महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन निर्माण कार्य आज तक शुरू ही नहीं हुआ। ठेकेदार ने कुछ दूरी की पुरानी सड़क उखाड़ दी, फिर आगे काम छोड़ दिया गया। थली, सदारामपुरा, तीतरिया सहित 24 से ज्यादा गांवों के ग्रामीण रोज इसी क्षतिग्रस्त मार्ग से आवागमन करने को मजबूर हैं, आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

गहलोत ने कहा कि यह भाजपा सरकार का जाना-पहचाना पैटर्न बन चुका है। कभी रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र देकर बाद में नियुक्ति ही नहीं होती, कभी शिलान्यास के बाद काम शुरू ही नहीं होता, तो कभी उद्घाटन के बाद भी प्रोजेक्ट जनता के किसी काम का नहीं रहता। यह सड़क भी उसी फेहरिस्त का ताजा उदाहरण है।

आयोजन और फोटो-सेशन में सरकार जितनी तत्पर दिखती है, जमीनी काम पूरा करने में उतनी ही उदासीन साबित होती है। यह दिखाता है कि सरकार का ध्यान जनहित नहीं केवल इवेंट्स करने में है।
PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News