Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो करने पर Gehlot का फिर से बड़ा बयान, कहा- पहली बार इतिहास में कोई मुख्यमंत्री घूम रहे… | Parmarth TV

सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो करने पर Gehlot का फिर से बड़ा बयान, कहा- पहली बार इतिहास में कोई मुख्यमंत्री घूम रहे… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय चुनाव में रोड शो करने को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है।  नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री के खुद रोड शो करने के सवाल पर अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को एक्स के माध्यम से कहा कि अब कितनी बार मैं कह चुका हूं, कल मैंने पॉडकास्ट भी किया है।  जोधपुर सहित पूरे प्रदेश के अंदर कांग्रेस का माहौल बन चुका है।

मुख्यमंत्री जी को नगरीय निकाय चुनाव में रोड शो करने की नौबत क्यों आई? पहली बार इतिहास में कोई मुख्यमंत्री घूम रहे हैं। हमने तो अपने वक्त में कभी कैंपेन किया ही नहीं। ये लोकल चुनाव हैं, लोकल  नेता सक्षम होते हैं,उनमें दमखम होता है, वह योग्य होते है और जमीन से जुड़े होते हैं,  उन पर छोड़ना चाहिए चुनाव।  आप सिंबॉलिक मीटिंग कर लो, अलग बात है पर आप पूरे राजस्थान में घूम रहे हो क्योंकि आपने कुछ काम किए ही नहीं।

अशोक गहलोत कहा कि लोगों में आक्रोश है , हमारे वक़्त में पट्टे देने के काम हो रहे थे, सड़कों के हो रहे थे, जो भी काम थे , प्रशासनिक काम भी थे, काम करने का एक माहौल था। शिकायतें तो देखो, हर गवर्नमेंट में रहती हैं। मैं दावा नहीं करता कि मेरे वक्त में कोई शिकायत नहीं थी पर  लाखों पट्टे दिए गए और  अब ये पट्टे दे नहीं पा रहे हैं। ढाई-तीन साल इनको हो गए हैं, 1 लाख पट्टे मुश्किल से दिए होंगे। तो मेरा मानना है कि ये अब चाहे कितने ही घूमो, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। जनता मानस बना चुकी है।

इस बार स्थानीय निकाय में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे
गहलोत ने कहा कि जोधपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। जो फीडबैक आ रहा है उससे कार्यकर्ताओं में शानदार उत्साह है। आम पब्लिक कांग्रेस के साथ जुड़ी है। और जो इनके वोट बैंक कहलाते थे, सो कॉल्ड, वो भी इस बार  टूट रहे हैं। पूरे प्रदेश से खबरें आ रही हैं कि जो इनका वोट बैंक कहलाते थे, वो भी बड़े गुस्से के अंदर हैं उनके साथ व्यवहार भी अच्छा नहीं हो रहा है। हालात बड़े गंभीर हैं। तो मैं समझता हूं कि इस बार स्थानीय निकाय में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे और मैं बार-बार कह रहा हूं कि इन लोगों को झटका लगना जरूरी है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News