Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और उसके लाभ के बारे में एक बुजुर्ग महिला से चर्चा करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीएम भजनलाल का वीडियो जारी कर इस बात के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद, जो आप हमारी कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और उसके लाभ के बारे में एक बुजुर्ग महिला से चर्चा कर रहे हैं।
गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि अब आपको सभी बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा और जरूरतमंद नागरिकों के हित में दो काम करने चाहिए। आपकी भाजपा सरकार कई-कई महीनों तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान नहीं कर पा रही है। इसे सुनिश्चित करें कि यह राशि हर महीने की एक तारीख को नियमित रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों तक पहुंचे। केंद्र सरकार से मांग करें कि नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम (एनएसएपी) के तहत मिलने वाली पेंशन राशि को 300 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह किया जाए और इसके लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ाई जाए। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार 50-50% हिस्सा दें।
दिव्यांगजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
वहीं अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित आवास पर बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचे दिव्यांगजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। डेढ़ घंटे से अधिक चले इस संवाद में पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, आरजीएचएस में दवाओं की अनुपलब्धता, रोजगार और आवास से जुड़ी उनकी पीड़ा को नजदीक से जाना। राज्य में दिव्यांगजन आयुक्त की नियुक्ति न होना गंभीर विषय है, यह पद उनके हक की लड़ाई के लिए जरूरी है। दिव्यांगजनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन कम से कम 3,000 रुपए प्रतिमाह होनी चाहिए। दिव्यांगजनों का सम्मान और उनका कल्याण किसी भी सरकार की जिम्मेदारी है, यह सिलसिला रुकना नहीं चाहिए।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







