Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज प्रभु श्रीनाथ जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजन-अर्चन तथा मुकुट मुखारविंद मंदिर में अभिषेक किया।

इस बात जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज प्रभु श्रीनाथ जी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन तथा मुकुट मुखारविंद मंदिर में अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मंगल अवसर पर प्रभु से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से हर घर-आंगन सुख-समृद्धि से भरा रहे, हर हृदय प्रेम और सद्भाव से आलोकित रहे तथा हमारा राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे,यही प्रार्थना है।
इससे पहले उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव का संचार हो और हमारा राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







