Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

CM Bhajanlal ने दी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, दिया कुमारी ने भी कही ये बात | Parmarth TV

CM Bhajanlal ने दी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, दिया कुमारी ने भी कही ये बात | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 2 दिसंबर 1960 को पटना में हुआ था।

जन्मदिन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेपी नड्डा का बधाई दी है। भजनलाल शर्मा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट समर्पण और राष्ट्रहित में किए गए अथक प्रयास हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। बालाजी महाराज की कृपा आप पर सदैव बनी रहे और आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद मिले।

वहीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी जेपी नड्‌डा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और कुशल संगठनकर्ता जेपी नड्डा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, प्रभु श्रीराम जी आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News