Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। नगर चुनाव की मतगणना के बीच ही राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर आई है। यहां पर अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर 42 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, लूट की ये वारदात उस समय हुई जब बैंककर्मी एटीएम बूथ में लगी डिपोजिट मशीन से रुपए निकालने आए थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पिस्तौल दिखाकर कर्मियां से रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
ये वारदात आज सुबह करीब 10:42 बजे की है। रामनगरिया थाना पुलिस ने लूट की सूचना पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश करने में लगी हुई है।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बैंक के तीन कर्मचारी एटीएम बूथ की डिपोजिट मशीन से रुपए निकालने आए थे। वह बैग में 42 लाख रुपए भरकर निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश रुपयों से भरा बैग छीन ले गए।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







