Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक कलयुगी मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। काम के बहाने नाबालिग भांजी को अपने घर ले जाकर आरोपी ने दरिंदगी की। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग को डरा-धमकाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि जयपुर निवासी 16 साल की लड़की से रेप हुआ है। पीड़िता ने सगे मामा पर रेप का आरोप लगाया। अगस्त-2026 में मामा पीड़िता के घर आया।
यहां काम के बहाने वह भांजी को अपने घर ले गया। यहां उसने भांजी के दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। वापस घर लौटने पर पीड़िता ने परिवार के लोगों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाने के बाद आरोपी मामा को अरेस्ट कर लिया।
PC: taylorring
Parmarth TV







