Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सऊदी-यमन में छिड़ा युद्ध, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर किए हमले, मक्का में पहली बार जारी हुआ इमरजेंसी अलर्ट | Parmarth TV भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं: PM Modi | Parmarth TV Petrol-Diesel पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, कर दी है 1 से 5 रुपए तक की कटौती | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  1036 रुपए सस्ता हुआ दस ग्राम सोना, इतनी घट गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति को मिल गया है ये अधिकार | Parmarth TV Jammu & Kashmir: ऊधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, 2 दहशतगर्दों को मार गिराया | Parmarth TV सेंसेक्स, निफ्टी में तीन सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज | Parmarth TV शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और वे जो चाहे बोल सकते हैं, भाजपा उनका बाल भी बांका नहीं कर सकती | Parmarth TV

Jaipur: पुरोहित जी का कटला में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई दुकाने आई जद में, बड़े नुकसान का अनुमान | Parmarth TV

Jaipur: पुरोहित जी का कटला में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई दुकाने आई जद में, बड़े नुकसान का अनुमान | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर का सबसे फेमस कपड़ों का बाजार पुरोहित जी का कटला गुरुवार को सुबह-सुबह आग से दहक उठा।  आग की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं कि आग कटले में स्थित तीन मंजिला इमारत में लगी बताई। आग की सूचना पर तत्काल आधा दर्जन दमकलें मौके पर पहुंची हैं और आग को बुझाने का प्रयास किया। आग के कारण पूरे इलाके में चारों तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आग की घटना शहर के चारदीवारी में बड़ी चौपड़ पर स्थित पुरोहितजी के कटले में सुबह करीब आठ बजे हुई। पुरोहित जी का कटला कपड़े के दुकानों का बड़ा बाजार है, यहां कपड़े ही कपड़े की दर्जनों दुकानें हैं, कटले में कई पुराने बिल्डिंगें हैं। कटले में गलियां इतनी तंग है कि वहां पैदल चलना भी मुश्किल होता है। गनिमत यह रही की आग सुबह लगी, अगर दिन में लगी होती तो जनहानी भी हो सकती थी। 

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग समेत पुलिस प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में आधी दर्जन से ज्यादा दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच पुरोहितजी के कटले से धुंआ और आग की लपटें देखकर वहां लोगों की भारी भीड़ हो गई। गनीमत रही कि सुबह आग लगने की घटना के समय दुकानें बंद थी अन्यथा वहां भारी भगदड़ मच सकती थी।
 

Parmarth TV

Trending News