Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद यहां पर हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार, जयपुर कंट्रोल रूम में आज धमकी भरा कॉल किया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच बया।
धमकी की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। वहीं यहां पर डॉग स्क्वायड टीम, एटीएस, एसडीआरएफ सहित तमाम सुरक्षा एजेंसी मौके पर पहुंची। हालांकि करीब 4:30 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
खबरों के अनुसार, सीएम ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी के बाद आज सुबह 10:30 बजे पूरी बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रारंभिक तौर पर युवक द्वारा नशे में सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस पूछताछ के बाद ही स्थिति का पुरी तरह से खुलासा होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी राजधानी में मुख्यमंत्री के ऑफिस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







