Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 18 नगरीय निकायों में जमकर मतदान हो रहा है। खबरों के अनुसार, जयपुर के इन सभी निकायों में पहले 8 घंटे में 70 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है। सर्वाधिक मतदान इस दौरान 81.37 फीसदी कानोता नगर पालिका में हुआ है। दोपहर 3 बजे तक औसतन 70 फीसदी से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
आपको बता दें कि राजधानी में वोटिंग के लिए कुल 565 बूथ बनाए है, जिसमें 152 बूथों को संवेदनशील श्रेणी में माना गया था। सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने और तकनीकी खराबी की जानकारी भी समाने आई थी। खबरों के अनुसार, शाहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 40 के बूथ संख्या 49 पर सुबह 8 बजे ईवीएम मशीन का एक बटन काम नहीं कर रहा था।
इसके बाद यहां पर मतदाताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। टेक्निकल टीम को बुलाकर कर मशीन को ठीक करवाने के बाद मततदान फिर से शुरू हुआ। वहीं चाकसू नगर पालिका के बूथ नंबर 18 पर ईवीएम मशीन में एक निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह स्पष्ट नजर नहीं आने पर विवाद हुआ। इस दौरान प्रत्याशी व उसके समर्थक ने नारेबाजी की।
pc: scobserver
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







