Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बहुत ही शानदार है Post Office की ये तीन स्कीम्स, पैसा हो जाता है डबल | Parmarth TV नेत्रहीन पर्वतारोही  के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट | Parmarth TV सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- SIR है एक वैध और संवैधानिक प्रक्रिया | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,503 रुपए गिर गए हैं चांदी के दाम, दो दिन में हो गई है इतनी सस्ती | Parmarth TV अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी बोलते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV US-Iran War: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका सेना ने ईरान पर कर दिया हमला, इन्हें बनाया निशाना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है… | Parmarth TV

Jully ने कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम भजनलाल पर कसा तंज, कहा- अब भ्रमण और पार्टी के प्रचार को छोड़कर जमीन पर… | Parmarth TV

Jully ने कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम भजनलाल पर कसा तंज, कहा- अब भ्रमण और पार्टी के प्रचार को छोड़कर जमीन पर… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने से भी डर रही हैं।

दौसा में घर में सो रही 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, बांसवाड़ा में रेप पीड़िता को पुलिस द्वारा समझौता कर लो”कहना और आखिरकार न्याय न मिलने पर पीड़िता का आत्महत्या जैसा कदम ये केवल घटनाएं नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी की श्रृंखला हैं। प्रदेश में दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। आखिर कब तक बेटियां इस असुरक्षा का शिकार होती रहेंगीl

टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी भाषणों और दिखावे से प्रदेश नहीं चलता। आपके तथाकथित “डबल इंजन”में राजस्थान अपराधों में अग्रणी बन चुका है। अब भ्रमण और पार्टी के प्रचार को छोड़कर जमीन पर उतरिए और प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दीजिए।

PC:  etvbharat

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV