Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक के बेलगाम के वन्नूर गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर 35 साल की महिला द्वारा अपने ही पति की बेरहमी से हत्या करवाने का का मामला प्रकाश मेें आया है। आप हत्या का कारण जानकर हैरान रह जाएंगे। नीलव्वा नाम की महिला 20 साल की शादीशुदा जिंदगी से उब चुकी थी।
खबरों के अनुसार, नीलव्वा का 27 साल के लडक़े महेश से अफेयर हो गया था। इस बात जानकारी महिला के पति निंगोप्पा को लग गई थी। इसके लिए निंगोप्पा ने पत्नी और उसके प्रेमी को चेतावनी दे डाली थी। इसके बाद नीलव्वा और महेश ने मिलकर निंगोप्पा की जीवन लीला समाप्त करने का प्लान बना लिया। इसके बाद दोनों ने एक खतरनाक आदमी यल्लप्पा को को 1.5 लाख रुपए में निंगोप्पा को मारने की सुपारी दी थी।
इसके बाद यल्लप्पा ने महिला के पति निंगोप्पा की सोते हुए गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सच्चाई का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
PC:ibc24
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







