24 नवंबर का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ होगा, तो कुछ को मानसिक तनाव या पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन को संयम और समझदारी से बिताना आवश्यक है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 24 Nov 2024 06:18:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 24 Nov 2024 06:18:24 AM (IST)
HighLights
- मेष: यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
- वृषभ: व्यापार में नुकसान हो सकता है।
- मकर: नया वाहन खरीदने का योग।
धर्म डेस्क, इंदौर। आज का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित फल लेकर आया है। कुछ राशियों के जातकों को जहां भूमि खरीदने का अवसर मिलेगा। कुछ के लिए नए कार्य की शुरुआत का समय आ सकता है। आइए जानते हैं 24 नवंबर का राशिफल किस प्रकार से रहेगा:
मेष (Aries)
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालांकि आपको किसी लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। यात्रा करते समय वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ से निकलने का भय हो सकता है। पत्नी से भी मतभेद हो सकते हैं, इसलिए रिश्तों में संयम रखें।
मिथुन (Gemini)
आज आपको किसी लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहें। परिचितों से वाद-विवाद बढ़ सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है, इसलिए निवेश से पहले पूरी सोच-समझ लें।
कर्क (Cancer)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। जो कार्य रुके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा संभव है, और पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और किसी लंबी यात्रा पर जाने का भी योग बनेगा। व्यापार में हानि हो सकती है, और पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद भी बढ़ सकते हैं।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक अशांति का संकेत दे रहा है। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है और परिवार में भी किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिससे मन में परेशानी होगी। व्यापार में आपको कोई नया निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
आज वृश्चिक राशि के जातकों को किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, और व्यापार में रुकावट भी आ सकती है। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज मानसिक तनाव का समय हो सकता है। किसी अपने के स्वास्थ्य के कारण मानसिक परेशानी होगी। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिससे माहौल ठीक नहीं रहेगा।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप नया वाहन खरीद सकते हैं और स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे, और वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है और कोई लंबी साझेदारी भी हो सकती है।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जो कार्य आप कर रहे थे, उसमें रुकावट आ सकती है। विरोधी आपकी कार्यशक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। व्यापार में गिरावट हो सकती है। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।







