Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

Municipal Body Elections: जयपुर की चारों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, कोटा में भाजपा ने जीती दो सीट | Parmarth TV

Municipal Body Elections: जयपुर की चारों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, कोटा में भाजपा ने जीती दो सीट | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के साथ सुकेत (कोटा) नगर पालिका के 9 वार्ड का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। इन वार्ड के 10 बूथ की ईवीएम में खराबी के बाद बुधवार को दोबारा मतदान हुआ था। नगर निगम के 5 वार्ड में कांग्रेस और तीन वार्ड में भाजपा को जीत मिली है। वहीं सुकेत नगर पालिका के वार्ड में भी कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। जयपुर नगर निगम की सभी चार सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। 

खबरों के अनुसार, जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 09 में कांग्रेस उम्मीदवार कैलाशी ने 764 मतों से, वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस की वंदिता शर्मा ने 181 मतों से, वार्ड संख्या 25 से कांग्रेस की रेखा देवी ने 397 मतों तथा वार्ड संख्या 34 में भी कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश यादव ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। आज घोषित हुए परिणाम के बाद 150 सीटों वाले जयपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 57 हो गई जबकि भारतीय जनता पार्टी के 78 एवं निर्दलीय पार्षदों की संख्या 15 हैं। कोटा की सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस मोहम्मद रफीक ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सत्यराम को 117 वोटों से हराया है।

कोटा में भाजपा ने जीती दो सीटें
वहीं कोटा नगर निगम के री-पोलिंग वाले तीन वार्डों में वार्ड-11 से कांग्रेस की कमलेश कुमारी को जीत मिली। वहीं वार्ड-44 से भाजपा के प्रेम सिंह और वार्ड-87 से भाजपा की पुष्पा चौधरी जीत दर्ज करने में सफल रहे। इस परिणाम के बाद कोटा में अब भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और निर्दलीय के चार पार्षद हैं। 

जोधपुर में भाजपा को मिली बढ़त
वहीं  जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 में भाजपा के हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस के युवराज सिंह को 83 वोट से शिकस्त दी। हेमाराम को 1725 और युवराज को 1642 वोट प्रापत हुए। इससे जोधपुर में भाजपा के 45, कांग्रेस के 44, आरएलपी का एक और निर्दलीय 10 पार्षद हो गए हैं।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News