Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV

Rajasthan: अब इन स्कूलों को बंद करने जा रही है भजनलाल सरकार, शिक्षा मंत्री ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV

Rajasthan: अब इन स्कूलों को बंद करने जा रही है भजनलाल सरकार, शिक्षा मंत्री ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। झालावाड़ हादसे के बाद से ही प्रदेश की भजनलाल सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी इस संबंध में विशेष रूप से सक्रिय हो गए हैं। 


झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में स्कूल की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे को लेकर रविवार को मदन दिलावर ने अपने दोनों विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों की  बैठक ली। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसको लेकर किए जाने वाले उपायों पर बैठक में  विचार किया गया तथा भविष्य की योजना बनाने के निर्देश दिए गए।


शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर इस संबंध में बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों का जिला कलेक्टर के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में जो विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में पाए जाएंगे, उन पर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगाकर उन्हें बंद किया जाएगा। 

जर्जर पाए गए भवनों को प्राथमिकता के आधार पर गिराया जाएगा तथा वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए कंटेनर लगाकर कक्षाएं संचालित की जाएंगी। आवश्यकता अनुसार नए भवनों में भी कंटेनर कक्षा लगाने का विचार किया जाएगा। 

आपदा प्रबंधन कोष से बरसात की विभीषिका को देखते हुए 170 तहसीलों के 7500 स्कूलों में मरम्मत हेतु डेढ़ सौ करोड़ रुपए के प्रस्ताव स्वीकृत किए जाएंगे ताकि क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित बनाया जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि स्कूल भवन के निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण के लिए समग्र शिक्षा में एक प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा तथा जिलों में होने वाले निर्माण की गुणवत्ता की जांच पीडब्ल्यूडी के गुणवत्ता जांच प्रयोगशालाओं से कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

जर्जर भवनों तथा मरम्मत योग्य भवनों का जीआईएस आधारित एप बनाया जाएगा

मदन दिलावर ने कहा कि सर्वे के अनुसार सभी जर्जर भवनों तथा मरम्मत योग्य भवनों का जीआईएस आधारित एप बनाया जाएगा। जिसे शाला दर्पण से लिंक किया जाएगा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा, जिससे भवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बजट प्रावधान किए जाएंगे। 

PC:  mttvindia 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News