Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार | Parmarth TV Kerala के नए मुख्यमंत्री बनेंगे कांग्रेस नेता वीडी सतीशन, हो गया है नाम का ऐलान | Parmarth TV सोने का दाम एक हफ्ते में 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: सीनियर सिटिजन को इस योजना में मिलता है 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, इस प्रकार बनवा लें कार्ड | Parmarth TV द हेग में PM Modi का बड़ा बयान, कहा-अगर हालात नहीं बदले तो… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर निशाना, बता दिए हैं ये आंकड़े | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं तीन हजार रुपए, इस प्रकार चेक कर लें स्टेटस | Parmarth TV Gold and Silver Prices: इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम | Parmarth TV Donald Trump को पत्रकार के सवाल पर आया गुस्सा, ईरान ने इन देशों को दे दी है चेतावनी | Parmarth TV ट्रांसमिशन कॉरिडोर: राजस्थान की जमीन, देश की बिजली और जनता पर बिल? | Parmarth TV

Rajasthan: अब भजनलाल सरकार ने आमजन को एक साथ दे दी है ये तीन बड़ी सौगातें | Parmarth TV

Rajasthan: अब भजनलाल सरकार ने आमजन को एक साथ दे दी है ये तीन बड़ी सौगातें | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब दौसा के शहरवासियों को एक साथ तीन बड़ी सौगातें दी हैं। उन्हें भव्य टाउन हॉल एवं आवासीय योजना की सौगात मिली है। महिलाओं को ऋण वितरित किया गया। 

 

कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को खान भांकरी-आईटीआई रोड पर केएम वाटिका के पास स्वतंत्राता सेनानी कैप्टन छुट्टन लाल मीणा टाउन हॉल का लोकार्पण का सौगात दी है।

वहीं आमजन को  दौसा-बांदीकुई नगर विकास न्यास (यूआईटी) की प्रथम आवासीय कॉलोनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की पुस्तिका का विमोचन कर योजना को लॉन्च कर बड़ी सौगात दी है। वहीं राजीविका समूहों की महिलाओं को 2 करोड़ 51 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। 

इस मौके पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि दौसा जिला विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। हम सब जनप्रतिनिधियों की महती जिम्मेदारी है कि इस विकास यात्रा को तेज गति से आगे बढ़ाएं। राज्य सरकार का प्रयास है कि भविष्य में दौसा एक सुन्दर शहर बनकर उभरे। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकास प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर मात्र दो घंटे में रोड से दिल्ली पहुंचने के सपने को साकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों से दौसा को चम्बल एवं इसरदा का पानी मिलने लगेगा।

हर वर्ग के लोगों के लिए आधुनिक प्लानिंग के साथ आवासीय योजना लाई गई
वहीं झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि दौसा में महानगरों की तर्ज पर हर आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त टाउन हॉल बना है, जहां विभिन्न प्रकार के आयोजन सुगमतापूर्ण हो सकेंगे। इसी प्रकार नवसृजित यूआईटी की ओर से हर वर्ग के लोगों के लिए आधुनिक प्लानिंग के साथ आवासीय योजना लाई गई है, जहां स्टेडियम एवं हरित पट्टिका सहित हर सुविधा उपलब्ध होगी।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 


Parmarth TV

Trending News