Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में जोजरी नदी के प्रदूषण को लेेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जोधपुर में जोजरी नदी का प्रदूषण किसानों, जीवों एवं पर्यावरण के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। क्षेत्र की फैक्ट्रियों एवं उद्योगों द्वारा बिना शुद्धिकरण के अपशिष्ट जल सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है। यह भी जानकारी में आया है कि जोजरी नदी पर लगे जीरो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी तीन महीने से रुका हुआ है।
इस प्रदूषित जल से जोधपुर, पाली एवं बालोतरा जिलों में फसलों को भारी नुकसान हो रहा है एवं मनुष्यों तथा पशुओं में भी रोग उत्पन्न हो रहे हैं। मैंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया है कि इस समस्या को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं जिससे प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।
PC:freepressjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







