Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: टेंशन होगी खत्म, 60 साल का होने पर व्यक्ति को मिलेगी हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन | Parmarth TV Rajasthan: जयपुर में भाजपा बहुमत के करीब, बीकानेर में कांग्रेस बनाएगी मेयर, यहां पर बीजेपी उम्मीदवार को मिला केवल एक वोट | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- चीन हम पर जासूसी करता है तो… | Parmarth TV BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV

Rajasthan: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना स्वाइन फ्लू पॉजीटिव, एसएमएस अस्पताल में हुए भर्ती | Parmarth TV

Rajasthan: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना स्वाइन फ्लू पॉजीटिव, एसएमएस अस्पताल में हुए भर्ती | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को अचानक सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भाजपा के इस दिग्गज नेता को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के अनुसार, तबीयत खराब होने के बाद किरोड़ी लाल मीणा की स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई थी।

 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें उपचार और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया। उन्हें अस्पताल के मेडिकल आईसीयू वार्ड में रखा गया है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि किरोड़ी लाल मीणा का स्वाइन फ्लू के निर्धारित उपचार प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है। उनकी आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र अग्रवाल की निगरानी में चिकित्सकों की टीम कृषि मंत्री मीणा की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। खबरों के अनुसार, स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें दूसरे लोगों और परिचितों से मिलने से बचने की सलाह दी है।

राजस्थान में बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मामले
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तरह ही राजस्थान में भी स्वाइन फ्लू के बढ़ते  बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस महीने के पहले पखवाड़े तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 129 मामले प्रकाश में आया चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में केवल 16 मामले ही सामने आए थे। 

PC: kirodi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News