Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिले के सादुलपुर में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हुई है। यहां पर एक ट्रोले और एक कार के बीच भीषण भिड़ंत हुई। हादसे में तारानगर के सोमसीसर गांव के एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हुई है।
वहीं कार चालक ने भी अपनी जान गंवाई है। खबरों के अनुसार, सड़क हादसा हादसा सादुलपुर-तारानगर रोड पर ददरेवा-न्यांगली गांव के पास हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर सादुलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को उप जिला अस्पताल भेजा गया है। खबरों के अनुसार, सोमसीसर गांव का परिवार गुड़गांव देवी के भोग लगाने के लिए कार से जा रहा था। ये सड़क हादसा आज सुबह करीब 8:30 बजे ददरेवा गांव के पास हादसा हो गया। इसमें हादसे में एक 6 माह के बच्चे की भी मौत हो गई, जबकि एक 7 माह की बच्ची भी हादसे में गंभीर घायल हुई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रेफर कर दिया गया।
सोमसीसर गांव में शोक की लहर
ददरेवा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच आनी जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत से सोमसीसर गांव में शोक की लहर है। इस हादसे में मरने वाले लोगों में एक बच्चा, पुरुष और महिला शामिल हैं। इनमें से कुछ लोगों ने तो मौके पर ही अपनी जान दे थी।
PC: aajtak.
Parmarth TV







