Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने जा रहे निकाय चुनावों के लिए नामांकन वापसी की डेट निकल चुकी हैं, ऐसे में अब तस्वीर साफ हो चुकी हैं की कितने प्रत्याशी मैदान में है। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, अलवर, दौसा, धौलपुर, टोंक, सिरोही और राजसमंद समेत विभिन्न निकायों में प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए है।
नाम वापसी के साथ ही राजनीतिक दलों के बागियों को मनाने की कोशिशों का दौर भी खत्म हो गया है। अब चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रचार जोर पकड़ेगा, जयपुर जिले के 19 निकायों में 2,644 प्रत्याशी मैदान में हैं, अजमेर नगर निगम में 125 नाम वापस लिए गए और अब कांग्रेस के 77, भाजपा के 79 तथा 204 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में 373 प्रत्याशी बचे हैं, जबकि भाजपा की एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। अलवर जिले के 350 वार्डों में 440 नाम वापसी के बाद 1,713 अभ्यर्थी मैदान में हैं।
धौलपुर की बाड़ी नगर पालिका में 73 नाम वापस होने के बाद 179 प्रत्याशी बचे हैं। धौलपुर नगर परिषद में 94 नाम वापस लिए गए और 382 प्रत्याशी मैदान में हैं। सैंपऊ में 104 और मनियां में 56 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंग,. केकड़ी में 21 नाम वापसी के बाद 99 उम्मीदवार मैदान में हैं। दौसा पुलिस ने भी चुनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की है। 9 और 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए करीब 2,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
pc- NBT
Parmarth TV







