Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Rajasthan: पंचायत चुनाव को लेकर डोटासरा का बड़ा बयान, कहा- भाजपा की होचपोच और असमंजस वाली पर्ची सरकार… | Parmarth TV

Rajasthan: पंचायत चुनाव को लेकर डोटासरा का बड़ा बयान, कहा- भाजपा की होचपोच और असमंजस वाली पर्ची सरकार… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने एक्स माध्यम से कहा कि राजस्थान में भाजपा की होचपोच और असमंजस वाली पर्ची सरकार जो अंधेर नगरी चौपट राजा की मिसाल बन चुकी है। परिसीमन, पंचायत चुनाव, एसआईआर प्रक्रिया, ओबीसी सर्वे, हर प्रक्रिया को इस सरकार ने उलझाकर रख दिया है।

पंचायत और निकायों में 1 साल से ज्यादा समय से प्रशासक बैठे हैं, हाईकोर्ट ने इन्हें 31 दिसंबर तक परिसीमन पूरा करने और अगले साल 15 अप्रैल तक चुनाव कराने का निर्देश दिया है, लेकिन जब 5 साल पूरे हो गए तो चुनाव समय पर क्यों नहीं कराए जा रहे? नई इकाइयों का गठन क्यों किया जा रहा है? सरकार को इतना समय क्यों दिया जा रहा है?

सरकार सिर्फ देरी, भ्रम और प्रशासनिक अव्यवस्था पैदा कर रही है। हमारी स्पष्ट मांग है कि पंचायत और निकाय चुनाव तुरंत कराए जाएं। इसी दिशा में हम हाईकोर्ट के निर्णय संशोधन पर कानूनी राय लेकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि जनता का लोकतांत्रिक अधिकार बहाल हो।

छोटे-छोटे मासूम बच्चों से बर्तन धुलवाने को लेकर कही ये बात

वहीं उन्होंने चाकसू के राजकीय विद्यालय में छोटे-छोटे मासूम बच्चों से बर्तन धुलवाने का वीडियो वायरल होने पर भी अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि शर्मनाक… ये तस्वीरें राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था पर कलंक है। यह न सिर्फ बच्चों का मानसिक शोषण, बल्कि बाल श्रम एवं शिक्षा अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। जिन हाथों में किताबें और आंखों में सपने होने चाहिए, भाजपा सरकार उन हाथों से बर्तनों की घिसाई सफाई करा रही है। चाकसू (जयपुर) के राजकीय विद्यालय में छोटे-छोटे मासूम बच्चों से बर्तन धुलवाने की घटना राज्य की शिक्षा व्यवस्था की असलियत उजागर करती हैं। सरकार इस घटना को तुरंत संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करे।

PC: bhaskarenglish

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News