Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती है। सरकार को दिसंबर में 3वर्ष का समय पूरा हो जाएगा। ऐसे में अब सरकार इस काम के लिए जल्द ही फैसला ले सकती है। आरपीएससी और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में हालिया नियुक्तियों के बाद बोर्ड, आयोग और निगमों में खाली चल रहे पदों पर भी नियुक्तियां हो सकती हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा और राठौड़ इस बारे में चर्चा कर चुके हैं, लेकिन सवाल यही है कि यह नियुक्तियां स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव से
बीजेपी में नियुक्ति की चाह में बैठे नेता-कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त है। हर दिन उनकी बैचेनी बढ़ती जा रही है, अलग-अलग बोर्ड और निगम में दावेदार समीकरण पर काम कर रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री, दोनों एक ही समय दिल्ली के दौरे पर भी रहे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की संगठन के केन्द्रीय नेताओं की मौजूदगी में चर्चा भी हुई है।
pc-khabredinraat.com
Parmarth TV







