Parmarth TV
जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने बजट पेश करने से पहले आमजन को बड़ी सौगातें दी हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी आज विधानसभा में बजट पेश करेंगी। इससे एक दिन पहले मंगलवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बीकानेर जिले में लूणकरणसर के ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया और ग्रामीणों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगातें दी।
पनपालसर में 33/11 केवी जीएसएस के लोकार्पण के दौरान गोदारा ने कहा कि लूणकरणसर विद्युत के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। दर्जनों जीएसएस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल्दी ही यह सभी जीएसएस, क्षेत्रवासियों को समर्पित कर दिए जाएंगे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शेरेरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 36 लाख रुपए से निर्मित तीन कक्षा कक्षों, 67.50 लाख की लागत की लैब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा एवं अन्य स्टाफ के लिए 45 लाख रुपए लागत से बनने वाले तीन कमरों का शिलान्यास किया।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने इनका भी किया है शिलान्यास
खाद्य मंत्री ने हेमेरा में 10 लाख रुपए से तैयार सीसी ब्लॉक कार्यों, सार्वजनिक श्मशान भूमि के 10 लाख रुपयों के विकास कार्यों, वार्ड नंबर 6 में 10 लाख 20 हजार रुपए से सामुदायिक भवन से चोखाराम मूंड के घर की ओर सीसी ब्लॉक सड़क मय चैक निर्माण कार्यों, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 3 लाख रुपए से शौचालय, राजकीय पशु चिकित्सालय में 10 लाख रुपए की लागत से निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों, ट्यूबवेल का लोकार्पण तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 48 लाख रुपए में निर्मित चार कक्षा कक्षों का शिलान्यास किया।
PC: dipr.rajasthan, etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







