Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बांसवाड़ा में आदिवासी महिला के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के साथ ही यह मामला सियासी मुद्दा भी बन गया है, घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बांसवाड़ा की घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि राजस्थान में महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
क्या कहा डोटासरा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने कहा कि बांसवाड़ा जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं, महिला के साथ जिस तरह का व्यवहार किए जाने का वीडियो सामने आया है, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर, इस मामले में पुलिस महिला के पति समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने क्या बताया
खबरों की माने तो पुलिस के अनुसार घटना 1 सितंबर की है, जबकि वीडियो 4 सितंबर को सामने आया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। महिला को कथित तौर पर उसके पति ने पहले नंगे पैर सड़क पर चलने के लिए मजबूर किया, इसके बाद परिवार के कुछ सदस्यों ने उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की, वायरल हुए वीडियो में महिला के साथ कई लोगों के दुर्व्यवहार का दावा किया गया है। वीडियो के एक हिस्से में कुछ लोग महिला को पकड़कर खींचते हुए और डंडों से मारते दिखाई दे रहे हैं।
pc- etv bharat
Parmarth TV







