Parmarth TV
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज किशनगढ़ में नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आज किशनगढ़ में नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति एवं चुनावी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का संकल्प और जनसेवा का लक्ष्य—यही हमारी विजय का आधार है। आपको बता दें कि प्रदेश में इस बात दो चरणों में नगर निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण के तहत 9 सितंबर को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग की जाएगी।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







