Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार अब विधानसभा में लाने वाली है ये बिल | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार अब विधानसभा में लाने वाली है ये बिल | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से अब प्रदेश के कोचिंग सेंटर्स के रेगुलेशन के सम्बन्ध में बिल लाया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री गजेंद्र खींवसर ने गुरुवार को विधानसभा में इस बात की जानकारी दी है।


 गजेंद्र खींवसर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स फॉर रेगुलेशंस ऑफ कोचिंग सेंटर के तहत प्रत्येक कोचिंग सेंटर में एक काउंसलर की नियुक्ति अनिवार्य है। इसी तर्ज पर प्रदेश में कोचिंग सेंटर्स के रेगुलेशन के लिए गाइडलाइन्स का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है एवं जल्द ही इस सम्बन्ध में बिल लाया जाएगा। जिससे कोचिंग सेंटर्स में काउंसलर की नियुक्ति पर निगरानी रखी जा सकेगी।


कोटा जिले में हो रहे आत्महत्या के मामलों को नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा ऐसा 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री गजेंद्र खींवसर ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए ये जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में 105 साइकोलॉजिस्ट एवं 270 काउंसलर की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके माध्यम से कोटा जिले में हो रहे आत्महत्या के मामलों को नियंत्रित किया जा सकेगा। 

प्रदेश के युवाओं को प्रदान की जा रही है मानसिक स्वास्थ्य की सेवाएं 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री गजेंद्र खींवसर ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 1889 एवं 14416 के माध्यम से भी प्रदेश के युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य की सेवाएं प्रदान की जा रही है। प्रदेश में गत डेढ़ वर्ष में इस हेल्पलाइन नंबर पर 27 हजार कॉल्स प्राप्त कर उनकी काउंसलिंग की गई है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

PC:  dipr.rajasthan 

 


Parmarth TV

Trending News